MS Dhoni Creates World Record: POM अवार्ड पाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने माही।

C K
C K
5 Min Read

MS Dhoni Creates World Record: आईपीएल 2025 का यह मैच क्रिकेट फैंस कभी नहीं भूल पाएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 30वें मैच में 5 विकेट से हराकर जबरदस्त जीत दर्ज की। लेकिन इस मैच का सबसे बड़ा हाइलाइट था कप्तान एमएस धोनी का शानदार प्रदर्शन! 43 साल और 280 दिन की उम्र में उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जो IPL के इतिहास में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

क्यों खास है यह रिकॉर्ड?

  • धोनी ने पूर्व खिलाड़ी प्रवीण तांबे का 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।
  • तांबे ने 2014 में 41 साल की उम्र में यह अवॉर्ड जीता था।
  • धोनी ने मैच में न सिर्फ कप्तानी बल्कि बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग में भी अहम भूमिका निभाई।

CSK का कमाल! 5 मैच हारने के बाद धोनी की टीम ने लखनऊ को घर में हराया, बनाया यह रिकॉर्ड।

आईपीएल 2025 का 30वां मैच CSK के फैंस के लिए यादगार बन गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करते हुए इस सीजन की दूसरी जीत हासिल की। लगातार पांच मैच हारने के बाद यह जीत टीम के मनोबल को बढ़ाने वाली रही। मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 167 रन का टारगेट दिया, जिसे CSK ने 19.3 ओवर में पांच विकेट खोकर पूरा कर लिया। मैच का सबसे बड़ा हीरो कप्तान एमएस धोनी रहे, जिन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

इस जीत के साथ ही CSK ने पिछले साल लखनऊ से हुई हार का बदला भी ले लिया। मैच के बाद धोनी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड मिला, जिसके साथ ही उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बना दिया। 43 साल की उम्र में यह अवॉर्ड जीतकर उन्होंने 11 साल पुराना आईपीएल रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले 2014 में प्रवीण तांबे ने 41 साल की उम्र में यह खिताब जीता था।

धोनी के फैंस ने सोशल मीडिया पर इस जीत का जमकर जश्न मनाया। #DhoniFinisher और #CSKReturn जैसे हैशटैग्स ट्रेंड करने लगे। कई फैंस ने लिखा, “धोनी साब के लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है!” वहीं, कुछ यूजर्स ने CSK की इस जीत को सीजन का टर्निंग पॉइंट बताया। अब टीम पॉइंट्स टेबल में मिडिल ऑर्डर की तरफ बढ़ गई है।

6 साल बाद धोनी का धमाका! कप्तानी में 17वां ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड, 2019 की याद दिलाई।

आईपीएल 2025 में CSK की जीत के साथ ही MS धोनी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह उनका कप्तान के तौर पर 17वां ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड है, जो उन्हें 6 साल के लंबे अंतराल के बाद मिला। आखिरी बार वे यह खिताब 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेपॉक के मैच में जीते थे। उस समय धोनी ने सिर्फ 22 गेंदों में 44 रन की धमाकेदार पारी खेली थी और विकेट के पीछे दो शानदार स्टंपिंग करके मैच का रुख मोड़ दिया था।

क्यों है यह अवॉर्ड खास?

  • 2175 दिन का इंतजार: धोनी को यह अवॉर्ड मिलने में करीब 6 साल लगे, जो उनके दीवाने फैंस के लिए बेहद खास है।
  • 43 साल की उम्र में मिली जीत: इस उम्र में भी उनका प्रदर्शन यह साबित करता है कि वे अभी रिटायर होने वाले नहीं!
  • 2019 vs 2025: 2019 में उन्होंने बल्ले से जीत दिलाई, तो 2025 में फिनिशर की भूमिका निभाई।

IPL इतिहास में सबसे उम्रदराज ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने यह खिलाड़ी, जानें नाम।

  • 43 साल 281 दिन- एमएस धोनी
  • 43 साल 60 दिन- प्रवीण तांबे
  • 41 साल 223 दिन- शेन वॉर्न
  • 41 साल 181 दिन- एडम गिलक्रिस्ट
  • 41 साल 35 दिन- क्रिस गेल

धोनी ने बनाया नया इतिहास! IPL में विकेटकीपर के तौर पर 200 डिसमिसल्स का कारनामा।

आईपीएल 2025 में MS धोनी ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच में उन्होंने विकेट के पीछे 200 डिसमिसल्स का आंकड़ा छूकर IPL इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया। यह कारनामा करने वाले वे पहले खिलाड़ी बने हैं।

कैसे बना रिकॉर्ड?

  • स्टंपिंग नंबर 46: धोनी ने रचिन रविंद्र की गेंद पर आयुष बदोनी को तेजी से स्टंप किया। यह उनकी IPL करियर की 46वीं स्टंपिंग थी।
  • कैच नंबर 154: इसी मैच में उन्होंने रिशभ पंत का कैच भी लपककर कुल डिसमिसल्स 200 तक पहुंचा दिया।

क्यों है यह रिकॉर्ड खास?

  • धोनी से पहले कोई भी विकेटकीपर IPL में 200 डिसमिसल्स का आंकड़ा नहीं छू पाया था।
  • 43 साल की उम्र में यह मुकाम हासिल करना उनकी फिटनेस और एक्सपीरियंस को साबित करता है।

Share this Article
Leave a comment