Australia Champions Trophy 2025: स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के अगले कप्तान होंगे

C K
C K
3 Min Read

Australia Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होने वाला है, और अब इसके आयोजन में कुछ ही दिन बचे हैं। इस स्पर्धा में भाग लेने वाली 8 बड़ी टीमों ने अपने खिलाड़ियों की सूची (स्क्वाड) पहले ही जारी कर दी थी। टीमों को 12 फरवरी तक बिना किसी अनुमति के अपनी सूची में बदलाव करने की छूट भी दी गई थी।

इस बीच, वनडे विश्व कप 2023 जीतने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया ने अपने चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वाड में 5 बड़े बदलाव किए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी अंतिम 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है, जो 19 फरवरी को पाकिस्तान के कराची में  शुरू होने जा रही है ! टीम में मिचेल स्टार्क का नाम नहीं है !  स्टार्क  टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं ! वे निजी कारणों से चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल पाएंगे !

Read more- Ranveer Allahbadia News Hindi

ऑस्ट्रेलिया को क्यों लगा झटका ?

ऑस्ट्रेलिया को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब टीम के तीन धुरंधर गेंदबाज मिचेल स्टार्क , जोश हेजलवुड और कप्तान पैट कमिंस अपने अलग अलग कारणों की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए ! स्टार्क निजी कारणों से टूर्नामेंट से बहार हो गए ! वहीं कमिंस, मिचेल मार्श और हेजलवुड चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर हो गए जबकि मार्कस स्टोइनिस ने वनडे से संन्यास ले लिया जिसकी वजह से वो टीम के साथ नहीं खेल पाएंगे ! चैंपियंस ट्रॉफी में अब स्टीव स्मिथ कप्तानी करेंगे जो कमिंस की जगह लेंगे !

Australia Champions Trophy 2025: Team

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया की फाइनल टीम में निचे दिए गए निम्नलिखित खिलाड़ी शामिल होंगे –

  • स्टीव स्मिथ (कप्तान) 
  • ट्रेविस हेड
  • शॉन एबॉट
  • एलेक्स केरी
  • स्पेंसर जॉनसन
  • तनवीर सांघा
  • बेन ड्वारशुइस
  • नाथन एलिस
  • जेक फ्रेजर-मैकगर्क
  • एरॉन हार्डी
  • एडम जैम्पा
  • जोश इंगलिस
  • मैथ्यू शॉर्ट
  • मार्नस लाबुशेन
  • ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुका है 

चैंपियंस ट्रॉफी का यह नौवां आयोजन होगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट को दो बार (2006 और 2009 में) जीता है। 2006 के फाइनल में उन्होंने वेस्टइंडीज को और 2009 में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस बार, ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप-बी में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान के साथ रखा गया है। टीम का पहला मैच 22 फरवरी 2025 को लाहौर में इंग्लैंड के खिलाफ होगा। इसके बाद, 25 फरवरी 2025 को वे दक्षिण अफ्रीका से और 28 फरवरी 2025 को अफगानिस्तान से लाहौर में ही भिड़ेंगी।

Share this Article
Leave a comment