Watch Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुवात 19 फ़रवरी से होने जा रही है । इस टूर्नामेंट में भारत अपना पहला मैच 20 फ़रवरी को खेलेगी। ICC तक़रीबन 8 साल बाद फिरसे चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट करा रही है। Champions Trophy 2025 की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है , लेकिन भारत अपना मैच दुबई में खेलेगी।
इस टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं 20 फरवरी को भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होने वाला है। यहाँ निचे आपको चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैच आप कैसे लाइव देख पाएंगे और भारत में मैच कितने बजे से शुरू होंगे उसकी जानकारी आपको देखने को मिल जाएगी।
Read more- Mandhana and Renuka Lead RCB to Victory
कितने बजे शुरू होंगे चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले भारत में ?
भारत के समय के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मैच दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। वहीं मैचों का टॉस भारत के समय अनुसार दोपहर 2 बजे होगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के 9वें संस्करण में भारत अपने सभी मुकाबले दुबई में ही खेलेगा। भारत ने सुरक्षा कारणों से हाइब्रिड मॉडल की गुजारिश की थी, जिस पर आईसीसी ने अपनी सहमति जताई थी।
Watch Champions Trophy 2025: कहां से देख पाएंगे चैंपियंस ट्रॉफी मैच?
2025 चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैच आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल्स पर लाइव देख सकते हैं। वहीं, अगर ऑनलाइन देखना चाहें तो जियोहॉटस्टार पर भी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। दोनों तरीकों से आप खेल का मजा ले पाएँगे।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फुल शेड्यूल
| Date | Team | Stadium | Place |
| 19 फरवरी | पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड | नेशनल स्टेडियम | कराची |
| 20 फरवरी | बांग्लादेश बनाम भारत | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम | दुबई |
| 21 फरवरी | अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका | नेशनल स्टेडियम | कराची |
| 22 फरवरी | ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड | गद्दाफी स्टेडियम | लाहौर |
| 23 फरवरी | पाकिस्तान बनाम भारत | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम | दुबई |
| 24 फरवरी | बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम | रावलपिंडी |
| 25 फरवरी | ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम | रावलपिंडी |
| 26 फरवरी | अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड | गद्दाफी स्टेडियम | लाहौर |
| 27 फरवरी | पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम | रावलपिंडी |
| 28 फरवरी | अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया | गद्दाफी स्टेडियम | लाहौर |
| 1 मार्च- | दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड | नेशनल स्टेडियम | कराची |
| 2 मार्च | जीलैंड बनाम भारत | दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम | दुबई |
सेमीफाइनल और फाइनल मैच कब होंगे ?
| 4 मार्च | सेमीफाइनल 1 | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम | दुबई |
| 5 मार्च | सेमीफ़ाइनल 2 | गद्दाफ़ी स्टेडियम | लाहौर |
| 9 मार्च | फाइनल | गद्दाफ़ी स्टेडियम | लाहौर (टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने पर वेन्यू दुबई होगा) |
पहले मैच की डिटेल्स: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड
- तारीख – 19 फरवरी 2025, बुधवार
- स्थान – नेशनल स्टेडियम, कराची
- मैच शुरू – दोपहर 2:30 बजे, भारतीय समयानुसार
- टॉस समय – दोपहर 2 बजे।
पाकिस्तान की टीमें-
- मोहम्मद रिजवान (कप्तान)
- बाबर आजम
- फखर जमान
- कामरान गुलाम
- सउद शकील
- तैयब ताहिर
- फहीम अशरफ
- खुशदिल शाह
- सलमान अली आघा
- उस्मान खान
- अबरार अहमद
- हैरिस रउफ
- मोहम्मद हसनैन
- नसीम शाह
- शाहीन शाह अफरीदी
न्यूजीलैंड की टीमें-
- मिचेल सैंटनर (कप्तान)
- माइकल ब्रेसवेल
- मार्क चैपमैन
- डेवोन कॉनवे
- लोकी फर्ग्यूसन
- मैट हेनरी
- टॉम लैथम
- डैरिल मिचेल
- विल ओ रुड़की
- ग्लेन फिलिप्स
- रचिन रवींद्र
- नाथन स्मिथ
- केन विलियमसन
- विल यंग
- जैकब डफी