Delhi CM Rekha Gupta: जानिए Delhi के नए CM के बारे में

C K
C K
5 Min Read

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो चुका है। रेखा गुप्ता बनेगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री। अबसे दिल्ली की बागडोर रेखा गुप्ता के हाथों में होगी। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने एक बैठक में पत्रकारों को बताया कि दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी। उन्होंने कहा, प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने रेखा जी का नाम सुझाया था। नौ लोगों ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी।

रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, वीरेंद्र सचदेवा, रविशंकर प्रसाद जी और सभी कार्यकर्ताओं का शुक्रिया करती हूँ। साथ ही, मेरे साथ खड़े हुए सभी विधायकों का भी आभार व्यक्त करती हूँ।” रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। इससे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी इस पद पर रह चुकी हैं।

Read More- YouTuber Ranveer Allahbadia: को डी फडणवीस से मिली चेतावनी

Delhi CM Rekha Gupta: कब और कहाँ शपथ लेंगी ?

रेखा गुप्ता  20 फरवरी को दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। उनके साथ उनकी कैबिनेट भी शपथ लेगी। इस समारोह में पीएम मोदी समेत और कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचेंगे। बीजेपी ने पिछले 12 दिनों तक नए सीएम के नाम को लेकर सस्पेंस बनाए रखा था, लेकिन बुधवार शाम को रेखा गुप्ता के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई।

रेखा गुप्ता इस समय बीजेपी की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होंगी। बताया जा रहा है कि चुनाव के नतीजे आने के दिन ही पार्टी ने उनके नाम को तय कर लिया था। उनका महिला होना और संघ से उनके करीबी रिश्ते इस फैसले में अहम भूमिका निभाई।

Delhi CM Rekha Gupta Oath Live: शपथ ग्रहण समारोह का पूरा डिटेल्स 

यहाँ शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ी सारी डिटेल आपको देखने को मिल जाएगी –

समय  कार्यक्रम 
11:00 बजे अतिथियों का आगमन शुरू होगा।
12:10 बजे नामित मुख्यमंत्री और मंत्रियों का आगमन, मुख्य सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी रिसीव करेंगे।
12:20 बजे केंद्रीय गृह मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों का आगमन।
12:25 बजे प्रधानमंत्री का आगमन। केंद्रीय गृह मंत्री और दिल्ली के एलजी रिसीव करेंगे।
12:29 बजे  प्रधानमंत्री मंच पर पहुंचेंगे।
12:30 बजे पुलिस बैंड राष्ट्रगान की धुन बजाएगा।
12:31 बजे  एलजी के सचिव उनसे शपथ ग्रहण समारोह शुरू करने की इजाजत लेकर समारोह की औपचारिक शुरुआत करेंगे। उनके अनुरोध के बाद चीफ सेक्रेट्री केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मुख्यमंत्री और मंत्रियों की नियुक्ति के संबंध में जारी की गई अधिसूचना को पढ़ेंगे और एलजी से शपथ दिलाने का अनुरोध करेंगे।
12:35 बजे  एलजी दिल्ली के नए सीएम को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
12:45 बजे  एलजी सभी मंत्रियों को बारी-बारी से पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
12:58 बजे एलजी के सचिव उनसे शपथ ग्रहण समारोह को संपन्न करने के लिए अनुमति मांगेंगे।
12:59 बजे  राष्ट्रगान के साथ शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा।
01:00 बजे  प्रधानमंत्री और अन्य सभी अतिथि समारोह स्थल से रवाना होंगे।

कौन है रेखा गुप्ता ?

शालीमार बाग सीट से जीतकर विधायक बनी हैं। रेखा गुप्ता पेशे से एक वकील हैं। दिल्ली बीजेपी की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद में हुआ था, लेकिन उनकी शिक्षा-दीक्षा दिल्ली में हुई है। रेखा गुप्ता बचपन से ही आरएसएस के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ी हुई थीं। दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान, उन्होंने दौलत राम कॉलेज में सचिव का चुनाव जीता। इसके बाद, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) का चुनाव लड़ा और अध्यक्ष बनीं। पढ़ाई पूरी करने के बाद, साल 2003-04 में वह बीजेपी युवा मोर्चा की दिल्ली इकाई से जुड़ीं और फिर भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव बनीं।

रेखा गुप्ता की फैमिली

यहाँ निचे आपको रेखा गुप्ता की फैमिली के बारे में देखने को मिल जाएगी –

पति मनीष गुप्ता
व्यवसाय स्पेयर पार्ट्स कारोबारी
शादी 28 जून 1998
रेखा गुप्ता के बच्चे दो बच्चे, बेटा निकुंज गुप्ता और बेटी हर्षिता गुप्ता
गांव जींद, हरियाणा की मूल निवासी हैं

रेखा गुप्ता के साथ और कौन कौन मंत्री शपथ लेंगे ?

रेखा गुप्ता के साथ 6 विधायक भी लेंगे मंत्री पद की शपथ –

  • प्रवेश वर्मा
  • आशीष सूद 
  • मनजिंदर सिंह सिरसा 
  • रविंद्र सिंह 
  • कपिल मिश्रा 
  • पंकज कुमार सिंह

Share this Article
Leave a comment