IPL 2025 Awards: ऑरेंज कैप से लेकर पर्पल कैप तक, जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी।

C K
C K
4 Min Read

IPL 2025 Awards: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार IPL ट्रॉफी अपने नाम की। जैसे ही फाइनल मैच खत्म हुआ, कई खिलाड़ियों को उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए अलग-अलग अवॉर्ड दिए गए। आइए डालते हैं एक नजर उन सभी अवॉर्ड विजेताओं की पूरी लिस्ट पर।

RCB ने 6 रन से जीता फाइनल, क्रुणाल पंड्या बने प्लेयर ऑफ द मैच।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार IPL का खिताब जीता। क्रुणाल पंड्या को शानदार गेंदबाजी (4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट) के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भले ही पंजाब की टीम हार गई, लेकिन शशांक सिंह ने जबरदस्त अर्धशतक लगाया। उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के जड़े और मैच में सबसे ज्यादा फैंटेसी पॉइंट भी कमाए।

RCB बनी पहली बार चैंपियन, जानिए किसे मिले कितने इनाम।

RCB ने आईपीएल इतिहास में पहली बार खिताब जीतकर नया रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर यह ऐतिहासिक जीत हासिल की। इस जीत के साथ RCB को 20 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली, जबकि रनर-अप पंजाब किंग्स को 12.5 करोड़ रुपये दिए गए। चलिए जानते हैं कि फाइनल जीतने वाली टीम से लेकर इमर्जिंग प्लेयर तक किस-किस को कितनी इनामी राशि मिली।

IPL 2025: जानिए किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवॉर्ड:-

आईपीएल 2025 के फाइनल के बाद कई खिलाड़ियों को उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए अवॉर्ड मिले। आइए जानते हैं पूरी लिस्ट में किस खिलाड़ी को कौन सा अवॉर्ड मिला-

  • विजेता: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) – 20 करोड़ रुपए
  • उपविजेता: पंजाब किंग्स – 12.5 करोड़ रुपए
  • ऑरेंज कैप: साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) – 10 लाख रुपए
  • पर्पल कैप: प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस) – 10 लाख रुपए
  • मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP): सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस) – 15 लाख रुपए
  • सुपर स्ट्राइकर: वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) – 10 लाख रुपए + टाटा कर्व
  • सबसे ज्यादा डॉट बॉल: मोहम्मद सिराज (गुजरात टाइटंस) – 10 लाख रुपए
  • इमर्जिंग प्लेयर: साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) – 10 लाख रुपए
  • फैंटेसी किंग: साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) – 10 लाख रुपए
  • सुपर सिक्स: निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स) – 10 लाख रुपए
  • सबसे ज्यादा चौके: साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) – 10 लाख रुपए
  • कैच ऑफ द सीजन: कामिंदु मेंडिस (सनराइजर्स हैदराबाद) – 10 लाख रुपए
  • फेयरप्ले अवॉर्ड: चेन्नई सुपर किंग्स – 10 लाख रुपए
  • पिच और ग्राउंड: डीडीसीए (दिल्ली कैपिटल्स का होम ग्राउंड) – 50 लाख रुपए

RCB vs Punjab Final: कौन-कौन खिलाड़ी बना अवॉर्ड का हकदार, देखें पूरी लिस्ट:-

RCB और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए आईपीएल 2025 फाइनल मुकाबले के बाद कई खिलाड़ियों को उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए अवॉर्ड दिए गए। आइए एक नजर डालते हैं इस फाइनल मैच में पुरस्कार जीतने वाले सभी खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट पर-

  • प्लेयर ऑफ द फाइनल: क्रुणाल पंड्या (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 5 लाख रुपए
  • सुपर स्ट्राइकर: जितेश शर्मा – 1 लाख रुपए
  • सबसे ज्यादा डॉट बॉल: क्रुणाल पांड्या – 1 लाख रुपए
  • सबसे ज्यादा चौके: प्रियांश आर्य – 1 लाख रुपए
  • फैंटेसी किंग: शशांक सिंह – 1 लाख रुपए
  • सबसे ज्यादा छक्के: शशांक सिंह – 1 लाख रुपए

Share this Article
Leave a comment