IPL Captains Salary: आईपीएल 2025 की बड़ी नीलामी में कई टीमों को नए कप्तान चाहिए थे, क्योंकि उन्होंने पुराने कप्तानों को टीम से अलग कर दिया था। इस वजह से टीमों ने कुछ बड़े खिलाड़ियों को भारी-भरकम रकम देकर खरीदा। अब सबकी नजर इन नए कप्तानों की सैलरी पर है। चलिए जानते हैं कि इस सीजन में टीमों के कप्तान कितना कमा रहे हैं।
IPL 2025 की शुरुआत में 5 टीमों के नए कप्तान!
आईपीएल के 18वें सीज़न की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहला मैच खेला जाएगा, जहाँ केकेआर और आरसीबी आमने-सामने भिड़ेंगी। इस सीज़न में 10 में से 5 टीमों ने नए कप्तान चुने हैं:
- दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को कप्तान बनाया।
- केकेआर ने अजिंक्य रहाणे को टीम की कमान सौंपी।
- आरसीबी ने रजत पाटीदार को लीडर चुना।
- पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को
- लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को कप्तानी दी।
इसे भी पढ़े – IML Final 2025: सचिन युवराज की जोड़ी ने रचा इतिहास
IPL 2025: कप्तानों के वेतन पर सबकी नज़र!
इस साल का आईपीएल शुरू होते ही कप्तानों की तनख्वाह चर्चा में छा गई है। कुछ कप्तानों के वेतन में कमी-बढ़ती देखी गई, तो कुछ का पैकेज इतना भारी है कि पूरा क्रिकेट जगत उनकी चर्चा कर रहा है। चाहे नए खिलाड़ी हों या पुराने दिग्गज, हर कप्तान अपनी फीस के साथ-साथ टीम को जीत दिलाने की ज़िम्मेदारी भी निभा रहा है। आइए जानें, इस सीज़न के वो कप्तान कौन हैं जो अपने वेतन और प्रदर्शन से सुर्खियाँ बटोरेंगे।
IPL 2025 All 10 Captains Salary.
यहाँ निचे आपको IPL 2025 के सभी टीमों के कप्तान की सैलरी दिख जाएगी –
| ऋषभ पंत (LSG) | 27 करोड़ |
| श्रेयस अय्यर (PBKS) | 26.75 करोड़ |
| पैट कमिंस (SRH) | 18 करोड़ |
| ऋतुराज गायकवाड़ (SCK) | 18 करोड़ |
| संजू सैमसन (RR) | 18 करोड़ |
| अक्षर पटेल (DC) | 16.5 करोड़ |
| शुभमन गिल (GT) | 16.5 करोड़ |
| हार्दिक पांड्या (MI) | 16.35 करोड़ |
| रजत पाटीदार (RCB) | 11 करोड़ |
| अजिंक्य रहाणे (KKR) | 1.5 करोड़ |
IPL 2025 में कप्तानों की कीमत पर चर्चा!
इस साल लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदकर सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले कप्तान बना दिया। इसके बाद पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा, क्योंकि टीम को नए कप्तान की तलाश थी। वहीं, केकेआर ने अजिंक्य रहाणे को सिर्फ 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा, जो इस सीज़न में सबसे कम कीमत पर खरीदे गए कप्तान हैं।