Jannat Zubair And Faisu: क्या सच में रिस्ता टुटा या फिर कुछ और कहानी है?

C K
C K
3 Min Read

Jannat Zubair And Faisu: जन्नत जुबैर और फैजू की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे, लेकिन अब दोनों के रिश्ते में खटास की चर्चाएं हो रही हैं। जन्नत ने इंस्टाग्राम पर फैजू को अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद से ही उनके अलग होने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, फैजू अभी भी जन्नत को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद थी कि दोनों साथ रहेंगे, लेकिन यह कदम सबको हैरान करने वाला रहा।

जन्नत जुबैर और मिस्टर फैजू की मशहूर जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बात होती रही है। मगर अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। कारण यह बताया जा रहा है कि जन्नत ने इंस्टाग्राम पर फैजू को अनफॉलो कर दिया है। हालाँकि फैजू अभी भी उन्हें फॉलो करते हैं, लेकिन यह कदम फैंस के लिए चिंता का सबब बन गया है। कई लोग मान रहे हैं कि यह उनके अलग होने का संकेत हो सकता है। इस खबर से दोनों के प्रशंसक हैरान और उदास हैं।

इसे भी पढ़ें – शादी के सात वचन सात घंटे में खत्म

Jannat Zubair And Faisu के रिश्ते पर नए सवाल?

Jannat Zubair And Faisu

मीडिया की खबरों के अनुसार, जन्नत जुबैर और मिस्टर फैजू कई सालों से करीब थे, लेकिन उन्होंने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया। फैजू इन दिनों ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ शो में काम कर रहे हैं, जहाँ फराह ने हँसते-हँसते उनसे कहा कि वह इसी साल उनकी शादी करवाने और जन्नत के साथ घूमने की बात कही। यह सुनकर फैंस बेहद खुश हो गए थे कि शायद अब दोनों के रिश्ते को औपचारिक नाम मिलेगा। मगर अब स्थिति बदल गई लगती है, और फैंस को निराशा हाथ लगी है।

जन्नत का क्रिप्टिक पोस्ट हो रहा वायरल

जन्नत जुबैर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘जो है उसे स्वीकार करो, जो था उसे जाने दो और जो होगा उस पर विश्वास रखो।’ 

फैंस ने जन्नत और फैजू को लेकर दी अपील-

जन्नत जुबैर के इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स में उनके फैजू को अनफॉलो करने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “जन्नत, आपने फैजू को अनफॉलो क्यों किया?” वहीं, किसी ने दुखी इमोजी के साथ लिखा, “सब कुछ खत्म हो गया।” एक यूजर ने कहा, “जब पता चला कि जन्नत और उनके परिवार ने फैजू को अनफॉलो कर दिया, तो इस बात पर यकीन करना मुश्किल लग रहा है।” कुछ फैंस ने सलाह दी कि जन्नत को फैजू से एक बार बात करके समझौते का मौका जरूर देना चाहिए। अच्छी बात यह है कि फैजू अभी भी इंस्टाग्राम पर जन्नत को फॉलो कर रहे हैं।

Share this Article
Leave a comment