Shubman Gill Hit 7th ODI Century: भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के लिए अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम लकी रहा है ! क्यूंकि उनका बल्ला यहाँ जमकर चलता है ! गिल ने वनडे सीरीज के तीसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जमाया है ! गिल के वनडे करियर का सातवां शतक है ये ! यह शतक उनके 50वें वनडे में आया है !
गिल ने 25 रन बनाते ही सबसे पहले अपने 2500 वनडे रन को पूरे किए। साथ ही वह दुनिया में सबसे तेज 2500 वनडे रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। ऐसा कर के उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के हसीम अमला का रिकॉर्ड तोड़ा है !
Read more- बुमराह क्यों चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुए?
50वें वनडे में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी
32वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक शानदार चौका लगाकर शुभमन गिल ने अपना शतक पूरा किया। उन्होंने यह मील का पत्थर सिर्फ 95 गेंदों की पारी खेलते हुए हासिल किया, जो उनकी बल्लेबाजी दक्षता को उजागर करता है। यह उपलब्धि और भी खास इसलिए है, क्योंकि गिल भारतीय क्रिकेट इतिहस में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपने 50वें वनडे मैच में शतकीय पारी खेली हो। इसके अलावा, वह सबसे कम समय (मात्र 50 पारियों) में सात वनडे शतक जड़ने वाले बल्लेबाज भी हैं, जो उनकी स्थिरता को प्रमाणित करता है।
अहमदाबाद का मोटेरा स्टेडियम गिल के करियर के लिए विशेष स्थान रखता है। यहाँ उन्होंने टेस्ट, वनडे और T20 — तीनों प्रारूपों में शतक बनाकर एक अनूठा रिकॉर्ड बनाया है। वह दुनिया के सातवें क्रिकेटर हैं जिन्होंने किसी एक ही मैदान पर तीनों फॉर्मेट में शतकीय पारी खेलने का कारनामा किया है। यह उपलब्धि उनकी बहुमुखी प्रतिभा को रेखांकित करती है।
Shubman Gill Records
| 2,500 वनडे रन |
| सबसे तेज 2,500 वनडे रन तक पहुंचने वाले खिलाड़ी |
| 5,000 अंतर्राष्ट्रीय रन |
| अहमदाबाद में तीनों फॉर्मेट में शतक |
| अपने 50वें वनडे में शतक बनाने वाले पहले भारतीय |
| सबसे तेज 7 वनडे शतक तक पहुंचने वाले |
शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने मिलकर शानदार 100 रनों की साझेदारी बनाई
शुभमन गिल ने 95 गेंदों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का सातवां शतक पूरा किया। वह भारत के पहले खिलाड़ी बने, जिन्होंने अपने 50वें वनडे मैच में शतक लगाने का कारनामा किया। गिल के शतक के बाद श्रेयस अय्यर ने भी शानदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए अपने 50 रन पूरे किए, जो उनके वनडे करियर का 20वां अर्धशतक रहा। दोनों खिलाड़ियों के बीच 100 रनों की मजबूत साझेदारी भी देखने को मिली।
तीनों प्रारूपों में एक ही स्थान पर शतक लगाने वाले बल्लेबाज ?
| शुभमन गिल – मोटेरा, अहमदाबाद |
| बाबर आजम – नेशनल स्टेडियम, कराची |
| डेविड वार्नर – एडिलेड ओवल |
| फाफ डु प्लेसिस – वांडरर्स, जोहान्सबर्ग |
| क्विंटन डी कॉक – सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन |
वनडे में पहली 50 पारियों के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
| 2247 रन | शाई होप |
| 2262 रन | फखर ज़मान |
| 2386 रन | इमाम-उल-हक |
| 2486 रन | हाशिम अमला |
| 2587 रन | शुभमन गिल |